रिनिकी भुइयां शर्मा मामले में रणदीप सुरजेवाला को पुलिस का समन

19 May 2026 09:32:53
Spouse of the CM Riniki Bhuyan Campaigns for CM in Jalukbari Amid Adverse Weather रिनिकी भुइयां


गुवाहाटी, 19 मई, (हि.स.)। असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को समन जारी कर 23 मई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मामले के संबंध में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, रिनिकी भुइयां शर्मा के खिलाफ कथित रूप से मनगढ़ंत और भ्रामक जानकारी फैलाए जाने के आरोपों की जांच के दौरान यह समन जारी किया गया।

यह कार्रवाई कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से क्राइम ब्रांच द्वारा की गई लंबी पूछताछ के बाद सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान खेड़ा ने स्वीकार किया कि संबंधित जानकारी कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। क्राइम ब्रांच अब कथित फर्जी सूचनाओं के प्रसार और उससे जुड़े संचार तंत्र की जांच कर रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0