राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं: भाजपा

20 May 2026 17:01:53
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी


राहुल गांधी और उनकी पार्टी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा: राकेश त्रिपाठी

लखनऊ, 20 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मानसिक संतुलन को बैठे हैं। तभी वो बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। उनकी भाषा, उनके भाव, उनके भंगिमा ये बता रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी कितनी दुर्दशा में है। इसीलिए वह लगातार आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बुधवार काे रायबरेली में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रधानमंत्री और अमित शाह पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। भाजपा प्रवक्ता त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं। उन्हें कई बार कोर्ट से फटकार मिल चुकी है। कई मुकदमे उनके ऊपर दर्ज हैं, लेकिन प्रतिपक्ष का यह नेता इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये देश की जनता स्वीकार नहीं कर सकती। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली जिले में लोधवारी में शहीद वीरा पासी की प्रतिमा के लोकार्पण के बाद बहुजन स्वाभिमान सभा के सम्बोधन करते समय प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के लिए कुछ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द भी बोले थे। राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों ने संविधान को फाड़ के फेंक दिया है। देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Powered By Sangraha 9.0