ग्रीन मिडोज, विल्सोनिया और राजेंद्र एकेडमी ने दर्ज की जीत

20 May 2026 20:28:53
अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट: द आर्यंस व सैंट पाल की टीम जीती


मुरादाबाद, 20 मई (हि.स.)। मुरादाबाद काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रथम इन्विटेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आज कुल 8 मैच सम्पन्न हुए।

24वीं पीएसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दिन के पहले मुकाबले में ग्रीन मिडोज स्कूल ने शिरडी साईं पब्लिक स्कूल को 12 रन से हराकर जीत दर्ज की।दूसरे मैच में विल्सोनिया स्कॉलर होम ने पीएमएस स्कूल को छह विकेट से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में राजेंद्र एकेडमी ने एसएल एजुकेशन स्कूल को छह विकेट से हराया। चौथे मैच में आरएसडी एकेडमी ने आरआरके स्कूल को चार विकेट से शिकस्त दी।

पांचवें मुकाबले में एमपीएस स्कूल ने बोनी एनी स्कूल को 10 रन से हराकर जीत हासिल की। छठे मैच में ग्रीन मिडोज स्कूल ने विल्सोनिया स्कॉलर होम को 24 रन से मात दी। सातवें मुकाबले में सेंट पॉल्स कॉलेज ने डायमंड पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हराया। दिन के आखिरी व आठवें मुकाबले में राजेंद्र एकेडमी ने शिरडी साईं पब्लिक स्कूल को पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

संस्था सचिव प्रसुमन आनंद ने बताया कि गुरुवार को अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0