ब्राससिटी इंटर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट : रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी 47 रन से विजयी

युगवार्ता    20-May-2026
Total Views |
एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया


मुरादाबाद, 20 मई (हि.स.)। ब्राससिटी इंटर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने आरआईएस क्रिकेट एकेडमी को 47 रन से पराजित कर दिया। टीम के ऑलराउंडर मो. शाकिब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बुधवार को रुक्मणी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.2 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें साहिब पाशा ने 57, मुनेंद्र प्रताप ने 49 व शालू ने 28 रन की पारी खेली। आरआईएस की तरफ से मो. अल्शान ने चार विकेट हासिल किए। जबकि फैज को दो सफलता मिली। जवाब में आरआईएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 39.2 ओवर में 200 रन बनाकर ही ढेर हो गई। जिसमें जतिन पाल ने 42, मो. अर्श 36 और आर्यन सिरोही ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से मो. शाकिब ने तीन विकेट झटके। टीम के ऑलराउंडर मो. शाकिब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags