भारत ने काबुल भेजी 20 टन चिकित्सा सामग्री

22 May 2026 16:34:53
प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली/काबुल, 22 मई (हि.स.)। भारत ने अफगानिस्तान के बाल टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए 20 टन महत्वपूर्ण चिकित्सा सामग्री की एक खेप काबुल भेजी। यह सामग्री मुख्य रूप से बीसीजी, टेटनस एवं डिप्थीरिया टीकों के निर्माण और रखरखाव के लिए भेजी गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में अफगानिस्तान के मित्रवत लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक दवाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। भारत की ओर से भेजे गए इस चिकित्सा सामग्री से वहां के बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद मिलेगी, जिससे डिप्थीरिया, टेटनस और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकेगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0