अफ्रीकी देशों के लिए जीरो-टैरिफ नीति जारी रखेगा चीन: चीनी राजदूत

23 May 2026 14:36:53

नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने शनिवार को कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के लिए शुल्क मुक्त (जीरो-टैरिफ) नीति को जारी रखेगा।

भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता फेइहोंग ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि चीन उन सभी अफ्रीकी देशों को शुल्क मुक्त सुविधा देने वाली पहली बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध हैं। यह जीरो-टैरिफ नीति चीन और अफ्रीका के बीच व्यापक सहयोग का हिस्सा है। चीन-अफ्रीका संबंध ईमानदारी, व्यावहारिक परिणाम, मित्रता, सद्भावना, लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और साझा विकास की भावना पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के साथ साझा विकास के लिए आर्थिक साझेदारी संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर जारी रखेगा। साथ ही दीर्घकालिक, स्थिर और अनुमानित आर्थिक सहयोग के लिए संस्थागत सुरक्षा तंत्र भी विकसित करेगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0