चीन में खनन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

23 May 2026 20:54:53

नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में हुई खनन दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि चीन के शांक्सी प्रांत में खनन दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। भारत की जनता की ओर से मैं राष्ट्रपति जिनपिंग और चीन की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। साथ ही लापता लोगों के जल्द और सुरक्षित बचाव की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोग मारे गए हैं जबकि कुछ लापता हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0