जिला रस्साकसी संघ मुरादाबाद : बालक वर्ग में आरएसडी व बालिका में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और गोया वर्ल्ड स्कूल की टीम अव्वल

24 May 2026 20:56:53
एक दिवसीय अंतर जिला रस्साकसी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी।


-विजेता टीम 22 जून से 28 जून तक कश्मीर में राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी

मुरादाबाद, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी स्कूल में रविवार को एक दिवसीय अंतर जिला रस्साकसी प्रतियोगिता हुई; इसमें मुरादाबाद मंडल की लगभग 20 से अधिक टीमों ने अपना दम दिखाया। बालक वर्ग में आरएसडी व बालिका में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और गोया वर्ल्ड स्कूल की टीम अव्वल रही।

जिला रस्साकसी संघ मुरादाबाद के सचिव शोभित भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आर एस डी एकेडमी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, महिलाल पब्लिक स्कूल, गोया वर्ल्ड स्कूल, मास्को पब्लिक स्कूल अमरोहा, आर डी एम स्कूल पाकबड़ा, जी डी गोयनका स्कूल आदि स्कूलों में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का चयन भी किया गया जिसमें जिसमें अंडर 15 बालक व बालिका वर्ग में 10-10 खिलाड़ी, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो 22 जून से 28 जून तक कश्मीर में राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक वर्ग में आरएसडी एकेडमी ने प्रथम, जीडी गोयनका स्कूल ने द्वितीय, आरडीएम स्कूल ने तृतीय व मास्को पब्लिक स्कूल अमरोहा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 बालिका वर्ग में गोया वर्ल्ड स्कूल ने प्रथम,जी डी गोयनका स्कूल ने द्वितीय,महिलाल पब्लिक स्कूलने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

अंडर 19 आयु बालक वर्ग में आर एस डी स्पोर्ट्स एकेडमी ने प्रथम स्थान, आर एस डी एकेडमी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान, जी डी गोयनका स्कूल काशीपुर ने तृतीय स्थान व मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने चौथा स्थान प्राप्त किया । अंडर 19 बालिका वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आर एस डी ग्रुप के निदेशक डॉ विनोद कुमार द्वारा किया व समापन डॉ जी कुमार, डॉ अजय शर्मा व डॉ गरिमा शर्मा द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन मंडल में शाहवेज़ अली, मोहित चौधरी, मयंक कश्यप आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0