
अयोध्या, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयाेध्या में श्रीराम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ मंगलवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूरी श्रद्धा के साथ राम मंदिर में विशेष हवन-पूजन होगा। कार्यक्रम एक सादे समारोह में होगा ।
दरअसल, पिछले वर्ष 5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जन्मभूमि परिसर के परकोटा में बने 6 मंदिरों में स्थापना हुई थी।इन्हीं में राम परिवार की भी स्थापना की गई थी। इस स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर राम मंदिर यज्ञशाला में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होगा। राम परिवार को नवीन वस्त्र पहनाए जाएंगे, उन्हें 56 भोग का भोग लगेगा और बाल्मीकि रामायण का पारायण होगा। ---------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील सक्सेना