पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस हमलावर

युगवार्ता    25-May-2026
Total Views |
Mallikarjun Kharge


नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि पिछले 10 दिनों में ईंधन कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की बचत पर सीधा असर पड़ रहा है।

खरगे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अब तक पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.53 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की बचत पर असर पड़ रहा है। सरकार लोगों की बचत पर डाका डाल रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में ईंधन दरें बढ़ाई जा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्ष 2014 की तुलना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया और कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसानों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags