एनआईए का आतंकी फंडिंग पर कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापा

25 May 2026 10:00:53

श्रीनगर, 25 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कश्मीर घाटी में चल रही आतंकी फंंडिंग की जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापा मारा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकी नेटवर्क, ओवरग्राउंड वर्कर्स और संदिग्ध आतंकी फंडिंग गतिविधियों पर के तहत श्रीनगर और घाटी के अन्य जिलों में यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों ने बताया कि शोपियां के इमाम साहिब इलाके में प्रतिबंधित जैस से जुड़े सिराज-उल-उलूम और श्रीनगर में भी छापा मारा गया है। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से एनआईए की टीमें संबंधित स्थानों पर तलाशी ले रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0