एलआईसी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 फीसदी की

25 May 2026 18:59:53
एलआईसी के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 25 मई (हि.स)। देश की सबसे बड़ी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 फीसदी कर ली है। पहले यह हिस्सेदारी 3.16 फीसदी थी।

सेंट्रल बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि एलआईसी ने 22 मई को बाजार खरीद के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता में 26.26 करोड़ शेयर यानी 2.90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इस अधिग्रहण के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 6.06 फीसदी हो गई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 31.29 रुपये पर बंद हुआ। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में केंद्र सरकार की चार फीसदी हिस्सेदारी के लिए बिक्री पेशकश (ओएफएस) को संस्थागत निवेशकों से शुक्रवार को 2,380 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0