'ईरान में किसी को नहीं पता मोजतबा खामेनेई कहां छुपे हैं'

25 May 2026 10:47:53
मोजतबा खामेनेई। फोटो - फाइल


वाशिंगटन, 25 मई (हि.स.)। ''ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कहां छुपे हैं, यह उनके देश के अधिकारियों तक को पता नहीं है।'' ऐसा अमेरिकी अधिकारियों का कहना है। इन अधिकारियों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता किसी अज्ञात जगह पर छुपे हुए हैं।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की उन पर नजर है। मोजतबा खामेनेई असल में किसी अज्ञात जगह पर छुपे हुए हैं। वहां बाहरी दुनिया से उनका संपर्क बहुत कम है और उन तक पहुंचने का एकमात्र जरिया संदेशवाहकों का एक जटिल जाल है।

इसलिए ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने के लिए अधिकृत ईरानी अधिकारियों को अपनी ही सरकारी व्यवस्था के भीतर संवाद करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही एक मुख्य कारण है कि ईरान के साथ संभावित समझौतों का विवरण सामने आने में देरी हो रही है। ईरान सरकार के सर्वोच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को भी यह नहीं पता होता कि वे कहां हैं और उनके पास उनसे सीधे संपर्क करने का कोई जरिया नहीं होता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0