बीजद छोड़ने वाले देबाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल

26 May 2026 13:13:53
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते देबाशीष समांतराय


नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। बीजू जनता दल (बीजद) और राज्यसभा की सदस्यता से एक दिन पहले इस्तीफा देने वाले देबाशीष सामंतराय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर देबाशीष ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली और नेतृत्व से काफी प्रभावित हैं। अब भाजपा से जुड़ने के बाद राज्य के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। समांतराय ने सोमवार को बीजद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आरोप लगाया था कि पार्टी में उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था।

देबाशीष बीजद के टिकट पर तीन बार विधानसभा के लिए चुने गए। एक बार तिर्तोल और दो बार कटक बाराबती सीट से विधायक रहे। बीजद ने वर्ष 2024 में उनको राज्यसभा सदस्य बनाया। देबाशीष नवीन पटनायक के बहुत करीबी माने जाते थे।

उनके पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में बीजद सदस्यों की संख्या पांच रह गयी है। उनके पहले बीजद के दो अन्य राज्यसभा सांसदों- ममता महंत और सुजीत कुमार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

बाद में दोनों भाजपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0