गडकरी ने पंजाब में 4,335 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की; गुणवत्ता निगरानी को लेकर दिए निर्देश

26 May 2026 14:45:53
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नई दिल्ली में पंजाब की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में ।


नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब में 4,335 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव प्रगति की समीक्षा की।

यहां मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा, एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना ठेकेदार मौजूद रहे। बैठक के दौरान गडकरी ने जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी को मज़बूत करने और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे परिसंपत्तियों की आयु बढ़ेगी, सवारी की गुणवत्ता सुधरेगी और प्रमुख कॉरिडोरों पर निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को अग्रिम मानसून तैयारी करने के निर्देश दिए। इसमें प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान सुरक्षा उपाय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र शामिल हैं ताकि व्यवधान कम हों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0