राष्ट्रपति मुर्मू सिक्किम के तीन दिन के दौरे पर गंगटोक पहुंचीं

26 May 2026 13:11:53
भारतकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किमको तीन दिवसीय भ्रमणका लागि गान्तोक आइपुगिन्


भारतकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किमको तीन दिवसीय भ्रमणका लागि गान्तोक आइपुगिन्


गंगटोक, 26 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को गंगटोक पहुंच गई हैं। वह 28 मई तक सिक्किम में रहेंगी और इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू सिक्किम आज भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) से चल कर राजधानी के लिबिंग स्थित हेलीपैड पर उतरीं। हेलीपैड पर राष्ट्रपति का स्वागत सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, विधानसभा अध्यक्ष एमएन शेरपा और उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा के साथ राज्य के मंत्रियों, सांसदों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, भारतीय सेना के प्रतिनिधियाें ने किया। वह हेलीपैड से स्थानीय लोक भवन के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मू अपने सिक्किम दौरे के पहले दिन आज राजधानी में पिंक सिटी रनर बसों को हरी झंडी दिखाएंगी। यह सिटी रनर राज्य सरकार खास तौर पर महिलाओं के लिए शुरू कर रही है और महिलाएं इसमें नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। इसके बाद, वह रिज पार्क में आर्केडियम जाएंगी। आर्केडियम का उद्घाटन पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया था। राष्ट्रपति आज शाम देवराली में नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी भी जाएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु दूसरे दिन 27 मई को सुबह 9 बजे वह भारत-चीन सीमा पर नाथूला दर्रे का दौरा करेंगे। उसी दिन दोपहर में वह सिक्किम विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अपने दौरे के आखिरी दिन 28 मई को राष्ट्रपति राजधानी के पाल्जोर स्टेडियम में होने वाले अलंकरण समारोह में सिक्किम पुलिस को भारत के राष्ट्रपति का 'पुलिस कलर' देंगे। यह अवॉर्ड सिक्किम पुलिस को देश के प्रति उनकी बेहतरीन सेवा के लिए दिया जा रहा है। सिक्किम यह अवॉर्ड पाने वाला देश का 15वां राज्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Powered By Sangraha 9.0