तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय अगली दिल्ली यात्रा में राहुल‑सोनिया से मुलाकात करेंगे : क्रिस्टोफर तिलक

28 May 2026 14:04:53
कांग्रेस सांसद एम क्रिस्टोफर तिलक पत्रकारों से बात करते हुए।


नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार (27 मई) को पहली दिल्ली यात्रा पर आए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इसके बाद वे आज सुबह चेन्नै वापस रवाना हो गए। दिल्ली की पहली यात्रा मे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सहित किसी भी कांग्रेसी नेता से मुलाकात न करने सवाल उठने लगे थे। इन पर अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्यसभा सदस्य एम. क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व कर्नाटक और झारखंड के मुद्दों में व्यस्त था। मुख्यमंत्री विजय जल्द ही फिर दिल्ली आएंगे और उस समय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे।

एम. क्रिस्टोफर तिलक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का दिल्ली दौरा पूरी तरह आधिकारिक था और कांग्रेस नेताओं की व्यस्तता के कारण मुलाकात टल गई। उन्होंने कहा कि विजय ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर वापस लौटने का फैसला किया और अगली यात्रा में राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी से मुलाकात निश्चित रूप से होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0