इतिहास के पन्नों में 30 मई : ‘उदन्त मार्तण्ड’ से हुई हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक शुरुआत

29 May 2026 08:19:53

भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन वर्ष 1826 में हिंदी भाषा के पहले समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक पहल ने हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी और भारतीय भाषाई पत्रकारिता को नई दिशा दी।

पंडित जुगल किशोर शुक्ला द्वारा शुरू किया गया ‘उदन्त मार्तण्ड’ कोलकाता से प्रकाशित होता था। यह आठ पृष्ठों का साप्ताहिक अखबार था, जो प्रत्येक मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। अखबार का आकार लगभग 12 इंच x 8 इंच था और इसके पहले अंक की करीब 500 प्रतियां प्रकाशित की गई थीं।

उस दौर में हिंदी पत्रकारिता के लिए संसाधनों और पाठक वर्ग दोनों की सीमाएं थीं। आर्थिक कठिनाइयों तथा सरकारी सहायता के अभाव में यह अखबार लंबे समय तक नहीं चल सका और लगभग 79 अंकों के बाद इसका प्रकाशन बंद हो गया। हालांकि अल्प समय में ही इस पत्र ने हिंदी भाषा और भारतीय पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ दी।

‘उदन्त मार्तण्ड’ की शुरुआत को हिंदी पत्रकारिता के जन्म के रूप में देखा जाता है। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में हर वर्ष 30 मई को ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन हिंदी पत्रकारिता से जुड़े लोगों के योगदान, संघर्ष और समाज में उनकी भूमिका को याद करने का अवसर भी माना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1826 - पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन।

1963 - गोवा विधानसभा का गठन।

1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26वां राज्य बना।

1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

1998 - अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2007 - अंतरराराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2008 - सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।

2008 - अफगानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने कब्जा किया।

2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2012 - लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।

जन्म

1909 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।

1935 - देबू चौधरी - भारत के प्रख्यात सितार वादक थे।

1947 - वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री।

निधन

1431 - जोआन ऑफ आर्क - फ्रांस की राष्ट्रीय नायिका और संत।

1606 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु।

1955 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।

1989 - वीर बहादुर सिंह - भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।

1991 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।

2000 - रामविलास शर्मा - आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि।

2013 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।

2016 - देवेगोड़ा जवरेगोड़ा - कन्नड़ लेखक, लोक गीतकार, शोधकर्ता और विद्वान थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)

- गोवा राज्य स्थापना दिवस

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0