केंद्र ने पुड्डुचेरी में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्र किए अधिसूचित, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

29 May 2026 19:38:53
विशेष आर्थिक क्षेत्र के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


विशेष आर्थिक क्षेत्र के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 29 मई (हि.स)। केंद्र सरकार ने ईजेड के लिए गठित अनुमोदन बोर्ड की मंजूरी के बाद केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के लिए दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिसूचित किए हैं। इससे पुड्डुचेरी में निवेश, विनिर्माण और रोजगार में तेजी आने की संभावना है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक इन दो एसईजेड में से एक सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं एसईजेड का विकास औलगेरेट नगर पालिका, औलगेरेट तालुक के थट्टनचावडी गांव में करेगी। यह देश का पहला एसईजेड होगा, जिसका विकास किसी शहरी स्थानीय निकाय करेगा। दूसरा बहु-क्षेत्रीय एसईजेड है, जिसे पुडुचेरी औद्योगिक संवर्धन विकास एवं निवेश निगम (पीआईपीडीआईसी) विल्लियनूर तालुक के करासुर गांव में विकसित करेगा।

मंत्रालय के मुताबिक वाणिज्य विभाग के तहत एसईजेड के लिए गठित अनुमोदन बोर्ड ने 27 फरवरी को हुई 137वीं बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृति दी थी। बोर्ड ऑफ अप्रवूल यानी अनुमोदन बोर्ड भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत गठित सर्वोच्च अंतर-मंत्रालयी निकाय है, जिसका मुख्य कार्य देश में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना, विकास और संचालन से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी देना और एकल खिड़की निकासी प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0