इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन बोले- सदानीरा समागम जैसे कार्यक्रम अपने देश में भी करेंगे आयोजित

30 May 2026 23:07:53
सदानीरा समागम में को संबोधित करते हुए इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन


सदानीरा समागम में विदेशी मेहमानों का स्वागत


- सदानीरा समागम में शामिल हुए विदेशी मेहमान

भोपाल, 30 मई (हि.स.)। इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो ने जल संकट अकेले भारत के लिए चुनौती नहीं है, यह पूरे दुनिया का संकट है। जल संरक्षण को लेकर इक्वाडोर सरकार भी प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है। सदानीरा समागम जैसे कार्यक्रम वह अपने देश में भी आयोजन करेंगे।

इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अनरंगो शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दुनिया भर के जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वीर भारत न्यास संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन का प्रयास सराहनीय है। यहां भारत भवन के प्रांगण में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विविध गतिविधियों, प्रदर्शनियाँ, कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम जल के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह देखकर मैं गौरवान्वित हूं कि मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाया। इस समारोह की गतिविधियों को व्यापक रूप से वह अपने देश में भी लागू करने के लिए एक प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भोपाल के भारत में सात दिवसीय सदानीरा समागम का आयोजन किया जा रहा है। समागम के चौथे दिन शनिवार की शाम इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस के हाई कमिशनर की पत्नी क्लोडिया व्रयोनिदेस एवं उनकी पुत्री सिमोनी व्रयोनिदेस ने सहभागिता की। इस अवसर पर वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने विशेष रूप से तैयार सदानीरा समागम का मोमेंटो अतिथियों को भेंट कर उनका स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0