भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री 01 जून को नई दिल्ली में करेंगे 'डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग'

31 May 2026 15:47:53
भारत-ऑस्ट्रेलिया


नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 01 जून को नई दिल्ली में अपने समकक्ष और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस डायलॉग में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का आकलन किया जाएगा और आपसे सहयोग के नए रास्ते खोजे जाएंगे।

चर्चा में रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य अंतर संचालनीयता बढ़ाने, उद्योग सहयोग और आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा विकास पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा। इस बैठक से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और मजबूत होने, सामरिक भरोसा और सहयोग बढ़ने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के नए क्षेत्र की पहचान होने की उम्मीद है।

रिचर्ड मार्लेस का यह दौरा अक्टूबर, 2025 में ऑस्ट्रेलिया में हुई पहली डायलॉग के बाद हो रहा है और यह इंडिया-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती रफ्तार को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया, भारत के खुले, सबको साथ लेकर चलने वाले और खुशहाल इंडो-पैसिफिक के विजन में एक अहम साझेदार है। यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस पार्टनरशिप की बढ़ती गहराई और मजबूती को दिखाता है। -----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीत निगम

Powered By Sangraha 9.0