रिश्वतखोरी के मामले में सीजीएसटी अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

07 May 2026 16:11:53
सीबीआई


नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मेरठ में रिश्वतखोरी के एक मामले में सीजीएसटी अधीक्षक संजय मीना और उनके कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर यश शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि शिकायतकर्ता को जारी शो कॉज नोटिस रद्द करने के लिए 6,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई ने 6 मई को मामला दर्ज किया था। आरोपों के अनुसार, अधीक्षक के कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ने अधीक्षक संजय मीना की ओर से शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर यश शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रिश्वत की रकम अधीक्षक के लिए मांगी जा रही थी।

सीबीआई ने बताया कि अधीक्षक संजय मीना और कंप्यूटर ऑपरेटर यश शर्मा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0