ग्रेटर फरीदाबाद में दो सफाईकर्मियों की मौत पर हरियाणा सरकार को नोटिस

07 May 2026 19:01:54
प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद में बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर की सफाई करते समय दो सफाईकर्मियों की कथित मौत पर फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त तथा पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एनएचआरसी के अनुसार आयोग ने उस मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया कि 2 मई को हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पुरी प्रणाम सोसाइटी में सीवर की सफाई करते समय दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, भवन के संपत्ति प्रबंधक के निर्देश पर सफाईकर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण या गैस मास्क के मैनहोल में घुस गए थे

आयोग ने रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतक के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे का विवरण भी शामिल करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0