अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने नीति आयोग के वाइस चेयरमैन का कार्यभार संभाला

08 May 2026 17:35:53
नीति आयोग के वाइस चेयरमैन का पदभार संभालते अशोक कुमार लाहिड़ी


नीति आयोग के वाइस चेयरमैन का पदभार संभालते अशोक कुमार लाहिड़ी


नई दिल्ली, 08 मई (हि.स)। जाने-माने अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने नीति आयोग के वाइस चेयरमैन का पदभार शुक्रवार को संभाल लिया। लाहिड़ी ने सुमन बेरी की जगह ली है। आर्थिक नीति और सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले अशोक कुमार लाहिड़ी भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार और पंद्रहवें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

नीति आयोग ने अशोक कुमार लाहिड़ी का उपाध्यक्ष के रूप में स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा जगत, सार्वजनिक संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में उनका अनुभव, साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में नीति आयोग के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। आयोग ने उनसे भारत के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक नीतिगत पहलों को समर्थन देने में योगदान की अपेक्षा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0