अशोक कुमार पंडा ने सेल के सीएमडी का कार्यभार संभाला

09 May 2026 22:40:53
सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालते अशोक कुमार पंडा


नई दिल्ली, 09 मई (हि.स)। डॉ अशोक कुमार पंडा ने शनिवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यभार को संभाल लिया है। पांडा ने अमरेंदु प्रकाश की जगह ली, जिनका कार्यकाल 01 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो गया था।

कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि अशोक कुमार पांडा ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला लिया है। वह इससे पहले कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में काम कर रहे थे। इस दौरान लगभग 9 महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।

डॉ अशोक कुमार पांडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. पूरा करने के बाद वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी। वे विगत 3 दशकों से अधिक की अपनी विशिष्ट सेवा, अटूट समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर वह कंपनी के भीतर नेतृत्व के उच्चतम स्तर तक पहुंचे हैं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0