महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर कहा-संपूर्ण जीवन मातृभूमि को समर्पित किया

09 May 2026 11:00:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, पराक्रम और आत्मसम्मान के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा, “वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और त्याग की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0