देश में रिसर्च फंडिंग को अधिक लोकतांत्रिक बना रहा है एनएनआरएफ- डॉ. जितेन्द्र सिंह

01 Jun 2026 20:08:53
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन(एनएनआऱएफ) देश में रिसर्च फंडिंग को अधिक लोकतांत्रिक बना रहा है ताकि केवल बड़े संस्थान ही नहीं बल्कि स्टार्टअप्स, एमएसएमई, विश्वविद्यालयों और नए शोधकर्ताओं को भी समान अवसर मिल सकें।

सोमवार को

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान उन्होंने 200 करोड़ रुपये के महा वॉटर मिशन को लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य जल क्षेत्र में नई तकनीकों, उत्पादों और समाधानों के विकास को बढ़ावा देना है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में पिछले दशक में स्टार्टअप्स की संख्या लगभग 400 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। महा वॉटर मिशन के जरिए जल संरक्षण, जल गुणवत्ता, सिंचाई और जल प्रबंधन से जुड़े नवाचारों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर बनेंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एएऩआऱएफ की एमएएचए पहल केवल जल क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन, मेडिकल टेक्नोलॉजी, 6जी संचार और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी मिशन आधारित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे भारत में विज्ञान आधारित नवाचार और आत्मनिर्भर तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि महा वॉटर मिशन के लिए अगले 5 वर्षों में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

चयनित परियोजनाओं और कंसोर्टियम को 20 करोड़ रुपये तक की सहायता मिल सकती है।

स्टार्टअप्स, एमएसएमई, विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं और उद्योग जगत मिलकर परियोजनाओं पर काम कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल रिसर्च तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक का विकास, फील्ड टेस्टिंग और वास्तविक उपयोग तक पहुंचाना है।

मिशन के पांच प्रमुख फोकस क्षेत्रों में जल संसाधनों का आकलन और सतत प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता, जल गुणवत्ता और पारिस्थितिक स्वास्थ्य, जल उपयोग दक्षता और सर्कुलर इकोनॉमी

और जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन और लचीलापन

स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा

कार्यक्रम में इसरो और जल शक्ति मंत्रालय के बीच एक समझौता भी हुआ। इसके तहत सैटेलाइट और जियोस्पेशियल तकनीक का उपयोग भूजल आकलन,

जल संसाधन मानचित्रण,

सिंचाई योजना,

जल गुणवत्ता निगरानी और बुनियादी ढांचे के विकास में किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0