समाजसेवी नीतू सिंह की बेटी के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए संघ प्रमुख डॉ भागवत

11 Jun 2026 22:22:53
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी


कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह


कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत


- उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूदकानपुर, 11 जून (हि.स.)। आजाद नगर स्थित आर्या सभागार में गुरुवार को वरिष्ठ समाजसेवी नीतू सिंह एवं स्वर्गीय यतीन्द्र जीत सिंह की ज्येष्ठ पुत्री वसुंधरा के विवाहपूर्व आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शामिल होकर वसुंधरा एवं यश को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक, प्रशासनिक तथा औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा उपस्थित अतिथियों से भी भेंट की। कार्यक्रम में क्षेत्र संघचालक रहे वीरेन्द्र जीत सिंह तथा कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम भी मौजूद रहे। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके पदाधिकारियों, प्रचारकों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में रामलाल, अनिल ओक, कमलेश, सुरेश सोनी, अशोक बेरी, अभय महाजन, नवल किशोर तथा तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अनेक वरिष्ठ संघ पदाधिकारी और स्वयंसेवक शामिल हुए। विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में सहभागिता की।

आयोजन में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय, पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा मंत्री राकेश सचान भी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पंकज सिंह, अवनीश अवस्थी, विनोद कटियार, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा, सुब्रत पाठक, तरुण विजय, विधायक राहुल बच्चा, अभिजीत सिंह सांगा और नीलिमा कटियार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह में शिक्षण संस्थानों से जुड़े पदाधिकारी, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अतिथियों के पहुंचने के कारण आयोजन स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।

आयोजन के दौरान अतिथियों के स्वागत और आतिथ्य की व्यवस्था परिवार की ओर से की गई। नीतू सिंह ने स्वयं आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पारिवारिक और सामाजिक वातावरण देखने को मिला, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

समारोह के सुचारु संचालन में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ स्वयंसेवकों का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। विवाहपूर्व आशीर्वाद समारोह देर शाम तक चलता रहा और इसमें शामिल लोगों ने वर-वधू के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Powered By Sangraha 9.0