इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों एवं विदेशी अतिथियों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिया रात्रि भोज

11 Jun 2026 22:33:54
मुख्यमंत्री डॉ यादव रात्रि भोज में विदेश मेहमानों का स्वागत करते हुए


मुख्यमंत्री डॉ यादव रात्रि भोज में विदेश मेहमानों का स्वागत करते हुए


मुख्यमंत्री डॉ यादव रात्रि भोज में विदेश मेहमानों का स्वागत करते हुए


मुख्यमंत्री डॉ यादव रात्रि भोज में विदेश मेहमानों का स्वागत करते हुए


मुख्यमंत्री डॉ यादव रात्रि भोज में विदेश मेहमानों का स्वागत करते हुए


- रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोह लिया विदेशी मेहमानों का मन

इंदौर, 11 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने आए विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों एवं अन्य विदेशी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के सम्मान में गुरुवार की रात भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत के साथ मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान आयोजित यह विशेष कार्यक्रम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना, जिसमें प्रदेश की अतिथि-सत्कार परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रभावी झलक देखने को मिली।

रात्रि भोज एवं सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मप्र के मंत्रीगण कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट व एदलसिंह कंसाना, सांसद शंकर लालवानी तथा कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, विधायकगण मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, प्रताप करोसिया, सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0