
नई दिल्ली, 12 जून (हि.स)। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 फीसदी तक इजाफा करने का ऐलान किया है।
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को नियामक फाइलिंग में बताया, ‘‘यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा।’’
कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी।
नई कीमतें 01 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर