
बिजनौर, 12 जून (हि.स.) | राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निर्देश पर बिजनौर जनपद के समस्त नगर निकायों में 01 जून से 30 जून तक चलने वाले विशेष अभियान के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार तक प्रथम ऋण हेतु 137 आवेदन ऑनलाइन कराये गये है तथा प्रथम ऋण के 122 जरूरतमंदों को ऋण दिया जा चुका है जबकि 10 जरूरतमंदों को द्वितीय ऋण वितरण किया गया है तथा तृतीय ऋण 7 जरूरतमंदों को दिया गया है।
इसके अतिरिक्त 25 जरूरतमंदों ने क्रेडिट कार्य के लिए आवेदन किया। वहीं विभिन्न योजनाओं में पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 36जरूरतमंदों की प्रोफाइलिंग भी की गई। शहर मिशन प्रबन्धक डूडा ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। --------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र