इतिहास के पन्नों में १४ जूनः रक्त दान के प्रति जागरुकता का दिवस

13 Jun 2026 13:06:53

विश्व रक्तदान दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 2004 में शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनका आभार व्यक्त करना है।

अन्य अहम घटनाक्रम1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।

2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।

2004 - पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।

2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।

2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।

2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। -राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।

-चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। -नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।

जन्म

1996 - निखत ज़रीन - भारतीय महिला मुक्केबाज़।

1967 - कुमार मंगलम बिड़ला- भारतीय उद्योगपति और 'आदित्य बिड़ला ग्रुप' के अध्यक्ष हैं।

1960 - शेखर सुमन - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार हैं।

195२ - किरण खेर - सांसद, अभिनेत्री।

1922 - के. आसिफ़ - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1920 - केदार पांडे - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

1905 - हीराबाई बरोदकर - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार।

1880 - सतीश चंद्र दासगुप्ता - भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।

निधन

2020 - सुशांत सिंह राजपूत - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार थे।

2011 - असद अली ख़ाँ - रुद्रवीणा वादक

2007 - कुर्त वॉल्डहाइम - संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।

1961 - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।

1920 - मैक्स वेबर - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व रक्तदान दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

Powered By Sangraha 9.0