किछौछा शरीफ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

13 Jun 2026 12:11:53
बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार


पलामू, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे पलामू डालटनगंज के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। शनिवार सुबह घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनसार मृतकों में डालटनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज़ रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश अंसारी, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन और वाहन चालक शामिल हैं। चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार

Powered By Sangraha 9.0