धर्मशाला वनडे : अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 रनों का लक्ष्य

13 Jun 2026 20:51:54
क्रिकेट स्टेडियम।


धर्मशाला, 13 जून (हि.स.)। धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकदिवसीय मैच में अफगानिस्तान के ओपनर और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के तेजतर्रार शतक के चलते अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने 25वें ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। रहमनुल्लाह ने महज 51 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 8 ही छक्के लगाए।

इससे पूर्व मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नही रही और 13 रनों पर पहली विकेट इब्राहिम जादरान के रूप में गिरी जिन्हें अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने आउट किया। जादरान महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा हशमतुल्लाह शहीदी ने 30 गेंदों में 3 चौकों के साथ 27 रन बनाए। अजमातुल्लाह उमरजई ने 16 गेंदों में 3 चौकों के साथ 26 रन बनाए। मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 9-9 रनों का योगदान दिया।

उधर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत की ओर से अपना डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर ब्राड ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी सहित डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया।

डेब्यू करने वाले गुरनूर और हर्ष दुबे की शानदार शुरुआत, दोनों ने झटके 3-3 विकेट

अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय में अपना डेब्यू झरने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और स्पिनर हर्ष दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों ने अफगानिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

गौर हो कि बारिश के चलते करीब सवा चार घंटे देरी से शुरू हुए मैच को 50 ओवरों की जगह 25 ओवर का कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Powered By Sangraha 9.0