सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

14 Jun 2026 16:42:53
प्रतीकात्मक


- साप्ताहिक आधार पर 6,680 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली, 14 जून (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,080 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,36,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

हालांकि साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 6,680 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 3,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी उतार -चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,36,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0