नेपाल : विराटनगर के होटल में ठहरे भारतीय युवक की मौत

14 Jun 2026 15:07:53
नेपाल में मृत पाए गए भारतीय नागरिक प्रिंस


काठमांडू, 14 जून (हि.स.)। भारतीय सीमावर्ती शहर विराटनगर के एक होटल में ठहरे भारतीय युवक की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोरंग पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी मकेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार मृतक की पहचान भारत के बिहार राज्य के सहरसा निवासी 24 वर्षीय प्रिन्स कुमार के रूप में हुई है। वह विराटनगर स्थित शुभ होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। शनिवार रात करीब 11 बजे होटल के कमरे में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें विराटनगर स्थित न्यूरो अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी मिश्र ने बताया कि घटना की जांच के लिए विराटनगर वार्ड पुलिस कार्यालय से डीएसपी लोकेन्द्र सिंह गुरुङ तथा मोरंग जिला पुलिस कार्यालय से इंस्पेक्टर अभिषेक श्रेष्ठ के नेतृत्व में अलग-अलग जांच टीमें तैनात की गई थीं। प्रिन्स कुमार की मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। डीएसपी मिश्र ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0