राजौरी, 16 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में मंगलवार को लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास हुए एक धमाके में सेना के चार जवान घायल हो गए, जिनमें एक जूनियर कमीशंड ऑफ़िसर भी है।
अधिकारियों के मुताबिक यह धमाका नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में सेना के जवानों की ओर से 'एरिया डोमिनेशन पेट्रोल' (इलाके में गश्त) के दौरान गलती से एक लैंडमाइन के सक्रिय हो जाने से हुआ। उन्होंने बताया कि धमाके में एक जूनियर कमीशन अफसर और तीन सैनिक घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठ-रोधी अभियान के तहत अग्रिम इलाकों में लैंडमाइन बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश में बह जाती हैं, जिससे ऐसे हादसे हो जाते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता