अंडर 19 महिला ट्रॉयल के लिए 12 क्रिकेटर चयनित

17 Jun 2026 18:07:54
ट्रायल


प्रयागराज, 17 जून (हि.स)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर 19 महिला टीम का ट्रायल 19 जून को प्रातः सात बजे कमला क्लब मैदान, कानपुर पर होगा। ट्रायल के लिए इलाहाबाद मंडल की 12 क्रिकेटरों का चयन किया है।

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा के अनुसार चयनित क्रिकेटरों में खुशी सिंह, अंशिका अस्थाना, हंसी सिंह, संध्या यादव, कात्यायिनी पाठक, अनामिका चक्रवर्ती, भार्गवी पांडेय, शिवानी मौर्या, अक्शा फातिमा, वंदना साहू, रिया सोनकर एवं आस्था मिश्रा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को अपने आधार कार्ड और डिजिटल मूल जन्म प्रमाणपत्र एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ ट्रायल में भाग लेना होगा। ट्रायल सफेद किट और लाल गेंद से होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0