जेपीसी ने दिल्ली सचिवालय में कई विधेयकों के प्रमुख प्रावधानों पर दी विस्तृत प्रस्तुति

17 Jun 2026 17:29:53
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को दिल्ली सचिवालय में सांसद अपराजिता सारंगी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति  के सदस्यों का स्वागत करते हुए


नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)। स्थानीय अध्ययन यात्रा के दौरान अपराजिता सारंगी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने दिल्ली सचिवालय में बुधवार को संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

विचाराधीन संविधान (130वां संशोधन) विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करते हुए जनविश्वास को और सुदृढ़ करना है।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में जेपीसी सदस्यों का स्वागत किया। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0