लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 18 जून को छग रायपुर आएंगे

17 Jun 2026 22:07:53
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला


रायपुर, 17 जून (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय प्रवास पर 18 जून को रायपुर आ रहे हैं। बिरला 18 जून की सुबह 6.30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.15 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगें। वे यहां से सुबह 8.20 बजे प्रस्थान कर 8.35 बजे लोकभवन पहुचेंगे।

बिरला 10.25 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात् 11.55 बजे इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष अपराह 3.55 बजे लोकभवन से विमतारा सभा स्थल, शांतिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शांति नगर से 4.45 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे लोकभवन पहुॅचेंगे। बिरला शाम 5.55 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगें और 6.40 बजे नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Powered By Sangraha 9.0