
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस के एवियन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से की मुलाकात
एवियन (फ्रांस), 17 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जी-7 समिट के दौरान कतर के अपने समकक्ष अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान सीसी ने ट्रंप को ईरान से शांति समझौता करने के लिए बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि अभी कुछ भी पक्का नहीं है। अगर ईरान ने इस दौरान कोई चालाकी या हरकत की तो अमेरिका ईरानियों के सिरों पर बम फोड़ेगा।
अल जजीरा चैनल की रिपोर्ट में ट्रंप और अल-सीसी से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्यौरा जारी किया गया है। इजिप्ट टुडे का कहना है कि यह बैठक ईरान के साथ एक अंतिम समझौता करने की तेज होती कूटनीतिक कोशिशों के बीच हुई है। इस समझौते का मकसद मध्य पूर्व में संघर्ष को खत्म करना और युद्ध के कारण बाधित हुए वैश्विक शिपिंग प्रवाह को बहाल करना है।
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने 'गलत हरकत' की तो 'फिर से बम गिराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुआ एमओयू कोई पक्का समझौता नहीं है और अगर उन्हें इसके बिन्दु पसंद नहीं आए, तो अमेरिका फिर से ईरान पर गोलीबारी करेगा और बम गिराएगा। राष्ट्रपति ने कहा ईरान के साथ समझौते से बाजार खुश है। ट्रंप ने अल-सीसी से चर्चा में साफ कर दिया कि ईरान में अमेरिका निवेश नहीं करेगा। खाड़ी देश अपनी मर्जी से निवेश पर फैसला करने के लिए स्वतंत्र हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति ने मुलाकात के बाद संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा पर 2015 की न्यूक्लियर डील के दौरान ईरान को रिश्वत देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओबामा ने जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ़ एक्शन के तहत ईरान को 1.7 अरब डॉलर कैश बोइंग 757 प्लेन से ईरान भेजा था। ओबामा इस प्लेन के पास खड़े थे।ट्रंप ने सवाल किया, आपको पता है ईरानियों ने क्या किया? वे ओबामा पर हंसे और कहा कि वह एक बेवकूफ और कमीना इंसान है।
ट्रंप ने कहा कि ऐसी खबरें गलत हैं, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका-ईरान डील में तेहरान के लिए 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण फंड का प्रावधान है। ट्रंप ने कहा, हम एक पैसा भी नहीं लगा रहे हैं। हम निवेश नहीं कर रहे हैं और हमारे पास कोई फंड भी नहीं है।
राष्ट्रपति ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा क्या यह समझौता फाइनल है, उन्होंने जवाब दिया, नहीं, यह फाइनल नहीं है। उन्होंने कहा, यह मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) है और अगर मुझे यह पसंद नहीं आता, तो हम उन पर गोलीबारी और बमबारी शुरू कर देंगे। पत्रकारों से बातचीत में वह कभी गरम तो कभी नरम दिखे। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हुई शुरुआती डील बहुत मजबूत है इससे बाजार बहुत खुश है। होर्मुज जलडमरूमध्य अगले एक-दो दिन में पूरी तरह खुल जाएगा।
मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने सबसे आखिर में अमेरिका-ईरान डील की 'खूब तारीफ की उन्होंने कहा कि मिस्र अंतिम डील के घोषित होने का इंतजार कर रहा है, ताकि हम सही प्रतिक्रिया दे सकें और अपने सकारात्मक विचार और नजरिया बता सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद