लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर पहुंचे

18 Jun 2026 11:55:53
रायपुर के माना एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला


रायपुर, 18 जून (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। बिरला एयरपोर्ट से सीधे लोकभवन पहुंचे।

बिरला बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे हैं और आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर 12 बजे लोकभवन पहॅंचेंगे। वहां वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात ओम बिरला रायपुर के शांतिनगर क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां स्थानीय संगठनों द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में वे शिरकत करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Powered By Sangraha 9.0