इतिहास के पन्नों में 19 जून : आंग सान सू ची का जन्मदिन, राजनीतिक विरासत और लोकतांत्रिक संघर्ष का दिन

18 Jun 2026 05:34:53
यांगून (म्यांमार) में 19 नवंबर, 2012 को आंग सान सू ची और उनके स्टाफ के साथ तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तत्कालीन अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन। आधिकारिक फाइल फोटो -व्हाइट हाउस फ़ोटो


19 जून का दिन विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखता है। यह तिथि भारत और म्यांमार की दो प्रमुख राजनीतिक हस्तियों-राहुल गांधी और आंग सान सू ची, के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। दोनों नेताओं का जन्म प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में हुआ, लेकिन उनके जीवन और सार्वजनिक भूमिकाओं की दिशा अलग-अलग रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं। राहुल गांधी ने पिछले दो दशकों में भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है और कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।

वहीं म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची का जन्म 19 जून 1945 को हुआ था। वह म्यांमार के राष्ट्रनायक आंग सन की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में हत्या कर दी गई थी। सू ची ने अपने देश में लोकतंत्र की स्थापना और सैन्य शासन के विरोध के लिए लंबा संघर्ष किया, जिसके कारण उन्हें कई वर्षों तक नजरबंद भी रहना पड़ा।

लोकतंत्र, मानवाधिकार और अहिंसक राजनीतिक संघर्ष के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त हुए। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार, यूरोपीय संसद का सखारोव पुरस्कार, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार तथा 1992 में भारत सरकार का जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय समझ पुरस्कार प्रदान किया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1269 - फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का आदेश दिया।

1716 - मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

1843 - दास कैपिटल पुस्तक के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1910 - वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

1948 - सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद किया।

1968 - मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

1981 - भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991 - सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते।

1996 - प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।

1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।

2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।

2003 - फिनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।

2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।

2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।

2007 - विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।

2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।

2008 - गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।

जन्म

1871 - माधवराव सप्रे - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।

1931 - सुदर्शन अग्रवाल - उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल

1947 - मशहूर ब्रिटिश भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी।

1948 - ओकरम इबोबी सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।

निधन

1981 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक चिकित्सक व वैज्ञानिक थे।

2018 - नेरेला वेणु माधव - भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।

2021 - गुरुप्रसाद मोहापात्रा - भारतीय आईएएस अधिकारी थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व एथनिक दिवस।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0