प्रह्लाद जोशी ने अनाज भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम को किया लॉन्च

18 Jun 2026 20:29:53
स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम को लॉन्च करते प्रह्लाद जोशी


स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम को लॉन्च करते प्रह्लाद जोशी


नई दिल्ली, 18 जून (हि.स)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को अनाज भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम को लॉन्च किया।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि देश के अनाज भंडारण सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय खाद्य मंत्री ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक समारोह में अनाज भंडारण के लिए एक 'स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम' को लॉन्च किया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने पब्लिक सेक्टर की सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के 216 अनाज भंडारण गोदामों में इन्वेंट्री और कामकाज पर रियल-टाइम नजर रखने के लिए इस स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम को लॉन्च किया है।

इस सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। यह सिस्टम सार्वजनिक क्षेत्र में अनाज भंडारण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर आधारित है, इस तकनीकों का दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम से ऑपरेशनल क्षमता में काफी सुधार होने की उम्मीद है। इससे गाड़ियों के टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) में कमी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, नियमों के पालन की निगरानी मजबूत होगी, मैनपावर की प्रोडक्टिविटी बेहतर होगी, खतरों का जल्द पता चल सकेगा और वेयरहाउस ऑपरेशन्स की रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0