मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी को बताया सच्चा मित्र

18 Jun 2026 23:21:53

पेरिस, 18 जून (हि.स.)। भारत और फ्रांस के बीच गहरे रणनीतिक संबंधों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के व्यक्तिगत मैत्रीपूर्ण संबंधों की झलक उस समय देखने को मिली जब मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में एक विशेष वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया।

फ्रांस यात्रा के समापन अवसर पर जारी इस संदेश में राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस में स्वागत करके खुशी हुई और भारत-फ्रांस की मित्रता अमर है। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए दोनों देशों के संबंधों की सराहना की।

मैक्रों ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह अगले वर्ष भारत की यात्रा करने की उम्मीद रखते हैं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0