
मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम को तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुरादाबाद आर्म रेसलिंग टीम का शुक्रवार को कांठ रोड स्थित आरएसडी एकेडमी में भव्य स्वागत किया गया।
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव मोहित चौधरी ने बताया कि 17 और 18 जून को बरेली के माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई । इसमें उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सचिव मोहित चौधरी ने आगे बताया कि राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के कुल 40 खिलाड़ियों ने दाएं व बाएं हाथ में प्रतिभाग किया जिसमें 18 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक व 3 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें सब जूनियर अंडर 15 वर्ष बालक वर्ग अंडर 35 किलोग्राम दाएं हाथ में जय ने स्वर्ण पदक, अंडर 40 किलो बाएं हाथ में देव ने रजत,
दाएं हाथ में मोहम्मद मुआज़ ने स्वर्ण पदक जीता, अंडर 50 किलोग्राम में रचित कुमार ने दाएं हाथ में रजत पदक जीता, अंडर 55 किलोग्राम में जैन मालिक ने बाएं हाथ में स्वर्ण व दाएं हाथ में रजत पदक जीता, अंडर 65 किलोगाम में मोहम्मद अजलान ने बाएं हाथ में स्वर्ण पदक व दाएं हाथ में कांस्य पदक, आर्यन शर्मा ने दाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता, अंडर 70 किलोग्राम में दिव्य ने बाएं हाथ में रजत पदक, व मोहम्मद हुजैफ ने बाएं हाथ में कांस्य पदक जीता, 70 प्लस किलोग्राम में शौर्य बाएं हाथ में स्वर्ण व दाएं में कांस्य पदक जीता।
इसी प्रकार
सब जूनियर अंडर 15 वर्ष बालिका वर्ग अंडर 40 किलो में गुंजन सिंह ने दाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता, अंडर 60 किलोग्राम में प्रतीक्षा रतन ने बाएं व दाएं हाथ में स्वर्ण पदक, 70 प्लस किलोग्राम वर्ग में आराध्या रस्तोगी ने दाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता ।
जूनियर अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग में अंडर 55 किलोग्राम में शौर्य धारीवाल ने दाएं हाथ में रजत पदक जीता,
80 प्लस किलोग्राम में शुभांग सिंह ने दाएं हाथ में कांस्य पदक व मोहम्मद मोहरीज़ ने बाएं हाथ में रजत पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग अंडर 45 किलोग्राम में दाएं और बाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता, अंडर 60 किलोग्राम में मोहनी चौधरी ने दाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता, 80 प्लस किलोग्राम वर्ग में दिव्यानी सिंह ने दाएं व बाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल