ईरान से अगले कदमों पर वार्ता के लिए जेडी वेंस नहीं रवाना हुए स्विट्जरलैंड

19 Jun 2026 09:45:53
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस। फोटो - व्हाइट हाउस


वाशिंगटन, 19 जून (हि.स.)। फ्रांस के पेरिस में अमेरकी राष्ट्रपति और ईरानी राष्ट्रपति के शांति समझौते के 14 बिंदुओं पर हस्ताक्षर के बाद अगले कदमों पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गुरुवार रात स्विट्जरलैंड के लिए रवाना नहीं हुए। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है। हालांकि दोनों राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षर के बाद मध्य पूर्व में तनाव काफी हद तक कम हुआ है और ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम बातचीत का रास्ता साफ हुआ है।

सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, वेंस के यात्रा स्थगित करने से होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों और जहाजों के आवागमन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। दोनों राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षर के बाद होर्मुज खुल गया है। आवागमन में अचानक तेजी आ गई है।

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ बातचीत शुरू करने में मदद के लिए गुरुवार देररात स्विट्जरलैंड के लिए रवाना नहीं हुए। प्रवक्ता ने कहा कि वेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि तकनीकी बातचीत की योजना अभी तय नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष, तकनीकी बातचीत करने की योजना बना रहे हैं।

इस बीच ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस के नेताओं को ईरान समझौते के बारे में जानकारी दी है। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाउस और सीनेट के नेताओं के साथ फोन पर इस समझौते के बारे में बताया। अधिकारियों ने सीनेट की विदेश संबंध समिति और हाउस की विदेश मामलों की समिति के शीर्ष सांसद साथ ही सीनेट में बहुमत दल के नेता जॉन थ्यून और अल्पसंख्यक दल के नेता चक शूमर को फोन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सांसदों के सवालों के जवाब भी दिए और अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली आगामी बातचीत की रूपरेखा बताई।

इस बीच ईरान के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ हुए अमेरिकी समझौते के बावजूद दक्षिणी लेबनान में अपने सुरक्षा क्षेत्र से इजराइली सेना को हटाने का कड़ा विरोध किया है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि इजराइली सेना को लेबनान की जमीन छोड़नी होगी। उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) का कहना है कि उसने ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी हटा ली है। तेहरान का कहना है कि होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को परमिट जारी करने की जिम्मेदारी उसकी 'पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' को सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0