
नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता और उपनेता की नियुक्ति की शनिवार को घोषणा की।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक पत्र साझा कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से जुल्फिकार अली को कांग्रेस विधायक दल का नेता और मोताब शेख को उपनेता नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा में पार्टी की भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर