भारत मंडपम में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन

20 Jun 2026 18:00:53

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय रविवार को भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें करीब 1500 वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे।

मंत्रालय के अनुसार यह कार्यक्रम कल सुबह 11 बजे से भारत मंडपम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रव्यापी समारोहों के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच सक्रिय, स्वस्थ वृद्धावस्था, कल्याण, स्वतंत्रता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहेगा।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास और सचेत जीवन, आंतरिक सद्भाव, भावनात्मक कल्याण और स्वस्थ वृद्धावस्था पर केंद्रित आध्यात्मिक प्रवचन शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि देशभर में 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में यह मंत्रालय देशभर के वरिष्ठ नागरिकों से एक स्वस्थ और अधिक समावेशी समाज की दिशा में इस सामूहिक आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करता है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0