उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी

20 Jun 2026 14:36:53
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति मुर्मु ने हमेशा वंचित वर्गों के हितों की बात की है और खुद को राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है। समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी अद्भुत प्रतिबद्धता देशभर के लोगों को प्रेरित करती है। सादगी, विनम्रता तथा जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से भरा उनका जीवन और सार्वजनिक सफर देशभर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। मैं उनके लंबे, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना करता हूं, ताकि वे राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देती रहें।''

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0